vitamin e skin care

Vitamin-E Skin Care: पैसे बचाने के 5 उपाय, घर बैठे विटमिन-ई के एक कैप्सूल से बनाएं 5 जरूरी प्रॉडक्ट्स

vitamin e skin care – विटमिन-ई सेहत और सौंदर्य दोनों की चाबी है। अपने बजट का पूरा ध्यान रखते हुए आप महंगे प्रॉडक्ट्स में पैसे ना खर्च करें। बल्कि विटमिन-ई के कैप्सूल खरीद लें। इन कैप्सूल से कैसे आप घर में ही एक नहीं बल्कि 3 ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बना सकती हैं, इसकी आसान विधियां हम आपके लिए लाए हैं।

घर बैठे बनाएं इतने प्रॉडक्ट्स :- विटमिन-ई के एक कैप्सूल से आप घर बैठे 5 ब्यूटी केयर प्रॉडक्ट्स बना सकती हैं। इनमें स्किन, हेयर और लिप्स की देखभाल के लिए बनने वाले इफेक्टिव प्रॉडक्ट्स शामिल हैं।

विटमिन-ई कैप्सूल की मदद से आप स्किन टोनर से लेकर क्रीम तक खुद तैयार कर सकती हैं। और इन्हें अपने डेली स्किन केयर रुटीन में शामिल करके बजट में अपना सौंदर्य निखार सकती हैं।

हाइड्रेटिंग टोनर :- विटमिन-ई के कैप्सूल से स्किन टोनर बनाने के लिए आपको आवश्यकता है,

1 से 2 चम्मच गुलाब जल

Wellness Beat Glutathione 500 mg capsules with Vitamin E & C for skin- 60 capsules

एक साफ बाउल में, 1-2 चम्मच गुलाब जल लें और इसमें विटामिन ई का एक कैप्सूल डालें। दोनों इंग्रिडियंट्स को अच्छी तरह मिलाएं। आप इस मिक्स को स्प्रे बोतल में भी रख सकते हैं ताकि इसका यूज आसानी से कर सकें।

ड्राई लिप्स के लिए मास्क :- अपनी उंगलियों पर विटामिन ई की 1-2 बूंदें लें और इसे अपने होंठों पर लगाएं। आप इसे रात भर भी लगा सकती हैं। यह आपके होंठो को सपल और सॉफ्ट रखने में मदद करेगी।

आप इसे अपने लिप बाम में भी मिला सकती हैं और चाहें तो होंठों पर सीधे भी लगा सकती हैं। यह इजी रेमेडी ना सिर्फ आपके होंठों को नरम रखती है और फटने से बचाती है। बल्कि होंठो का रंग भी गुलाबी रखने में मदद करती है।

ऐसे बनाएं नाइट आई क्रीम :विटमिन-ई से नाइट क्रीम बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत है,

– 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

– विटामिन ई का एक कैप्सूल।

एक साफ कटोरे में, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें विटामिन ई का एक कैप्सूल डुबोएं।

दोनों इंग्रिडियंट्स को अच्छी तरह मिलाएं। ये डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम के लिए भी बहुत अच्छी रेमेडी है।

बिस्तर पर जाने से पहले फेसवॉश के बाद इसे लगाएं इसे आंखों के नीचे भी लगाएं और धीरे से 1-2 मिनट के लिए मालिश करें। सुबह उठकर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

विटमिन-ई से ऐसे बनाएं फेस मास्क :- विटमिन-ई के कैप्सूल (vitamin e skin care) से फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए

1 चम्मच शहद

1 कैप्सूल विटामिन ई

1 चम्मच एलोवेरा जेल

एक साफ कटोरे में, 1 चम्मच शहद, विटामिन ई का 1 कैप्सूल और एलोवेरा जेल का 1 चम्मच लें। सभी इंग्रिड्यंट्स को अच्छी तरह मिलाएं।

तैयार फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप इस फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 10-15 मिनट के लिए मास्क को छोड़ दें। सूखने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

ऐसे बनाएं हेयर कंडीशनर :- विटमिन-ई से आप हेयर कंडीशनर भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको आवश्यकता होगी,

1 चम्मच जैतून का तेल

विटामिन ई का एक कैप्सूल

एक कटोरी में, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल लें और इसमें विटामिन ई का एक कैप्सूल एड करें। अपने हाथों पर थोड़ा सा मिक्स लें, फिर इस मिश्रण को बालों की टिप्स पर लगाएं।

स्प्लिट एंड्स की समस्या को कम करने के लिए आप इस होममेड कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आधे घंटे के लिए कंडीशनर को छोड़ दें। फिर अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।

देखा आपने एक विटामिन ई कैप्सूल से आप कितना कुछ कर सकते हैं। तो इन ब्यूटी हेक्स को आप भी आजमाएं।(vitamin e skin care)

DR.MANOJ DAS
EMAIL :-  Support@lewisiawellness.com
MOBILE :- 9358113466

Comments (13)

  1. विटामिन ई कैप्सूल से एक से एक बढ़कर बहुत ही बढ़िया टिप्स दी है???????????? धन्यवाद सर जी????❤????????‍♀️
  2. Bhut ache sir ji aapke home remedy bhi ache hote hai aur aapke products bhi ache hai . sunscreen to bhut acha hai main use kar rhi hu
  3. Bahot bahot dhanyawad sirji aap hamesha hi bahot useful jankari aur tips dete ho ????????????
  4. Thank you sir ji Aap hamein acche tips deteh hai aur aap ke products bhi ache my usse regular use kar rahi hoon
  5. Thank you for sharing this insightful article! I found the information really useful and thought-provoking. Your writing style is engaging, and it made the topic much easier to understand. Looking forward to reading more of your posts!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment

Name

Home Cart 0 Wishlist Account Categories
Need Help?
Shopping Cart (0)

No products in the cart. No products in the cart.

Main Menu