शेविंग के लिए स्किन पर Razor का इस्तेमाल कैसे करें | How to Use Razor for Hair Removal

how to use razor for hair removal​
how to use razor for hair removal​

शेविंग के लिए स्किन पर रेजर का इस्तेमाल

How to use razor for hair removal​ – हेयर रिमूव करने के लिए रेजर यूज करना अच्छा ऑप्शन है। इससे त्वचा के बारीक से बारीक बाल भी निकल जाते हैं। रेजर इस्तेमाल करना आसान होने के साथ सेफ भी है। क्योंकि इसमें मौजूद ब्लैड त्वचा से बालों को आसानी से निकालता है। इस्तेमाल करने के लिए त्वचा पर शेविंग क्रीम लगातर रेजर इस्तेमाल करना होता है।

पुरूष दाढ़ी के बाल साफ करने के लिए रेजर इस्तेमाल करते हैं। वहीं, महिलाएं हाथ-पैरों के बाल हटाने के लिए रेजर इस्तेमाल करती हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं

रेजर इस्तेमाल करना हर किसी के लिए सेफ नहीं होता है। कुछ स्किन कंडीशंस में इसे इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। आइए लेख में जानें रेजर का इस्तेमाल किन लोगों को नहीं करना चाहिए।

किन स्किन कंडीशंस में रेजर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

स्किन एलर्जी से ग्रस्त लोग- Skin Allergy

अगर आपको स्किन एलर्जी रहती है, तो आपको शेविंग के लिए रेजर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। स्किन एलर्जी पर रेजर इस्तेमाल करने से स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसा करने से त्वचा छिल सकती है और जलन बढ़ सकती है। इसलिए जब तक आपको स्किन एलर्जी है, तब तक त्वचा पर रेजर इस्तेमाल न करें।

सेंसिटिव स्किन वाले- Sensitive Skin

सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में रेजर का इस्तेमाल करना उनकी स्किन के लिए और भी जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि ब्लेड त्वचा को छील सकता है,

जिससे जलन, कट लगना, इंफेक्शन या सेप्टिक होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सेंसिटिव स्किन वाले लोग किसी भी तरह की हेयर रिमूवल तकनीक अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। सही गाइडेंस मिलने पर ही वे अपनी स्किन टाइप के अनुसार सुरक्षित और प्रभावी हेयर रिमूवल विकल्प चुन सकते हैं।

स्किन इंफेक्शन- Skin Infections

स्किन इंफेक्शन होने पर रेजर का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यदि आपको सोरायसिस, एक्जिमा या एक्ने जैसी कोई भी स्किन कंडीशन है, तो शेविंग से बचें क्योंकि इन स्थितियों में त्वचा बेहद संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में रेजर चलाने से त्वचा कट सकती है, जलन बढ़ सकती है और इंफेक्शन फैलने का खतरा भी रहता है।

इसके अलावा, रेजर का इस्तेमाल करने से सूजन और लालपन जैसी समस्याएं और ज्यादा बढ़ सकती हैं। इसलिए जब तक स्किन पूरी तरह ठीक न हो जाए, शेविंग से दूर रहें और डॉक्टर द्वारा सुझाए गए स्किन-केयर उपाय अपनाएं।

कटने या चोट लगना- Cut or Wound

अगर त्वचा पर कोई ताजा घाव, चोट या कट लगा है, तो ऐसे में रेजर इस्तेमाल न करें। क्योंकि इन कंडीशन में स्किन टिशुज को रिपेयर होने में समय लगता है। ऐसे में रेजर इस्तेमाल करने से त्वचा छिल सकती है। इसके कारण स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इन कंडीशन में हेयर रिमूवल के लिए रेजर यूज न करें।

इसे भी पढ़ें- लंबे समय तक एक ही रेजर इस्तेमाल करने के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें कितने समय में बदलना चाहिए रेजर

सनबर्न- Sunburn

अगर आपकी स्किन धूप के कारण जल गई है, तो ऐसे में आपको रेजर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे में स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। त्वचा पर रेडनेस आ जाती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शेविंग के लिए अगर रेजर इस्तेमाल किया जाए, तो स्किन को नुकसान हो सकता है।

इन स्किन कंडीशंस में रेजर इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी गई। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

Comment (1)

  1. Allah sir yahi alfaz ko jaise ham likre ya english me post kare na hame urdu ati hai hindi nahi...itna piyara information ham kaise padhe bulo aap hi.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment

Name

Home Cart 0 Wishlist Account Categories
Need Help?
Shopping Cart (0)

No products in the cart. No products in the cart.

Main Menu