natural cold drinks for summer​

गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक छोड़ें, पिएं ये Natural Cold Drinks for Summer – हेल्दी और पौष्टिक विकल्प

गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक से बनाएं दूरी, ट्राई करें ये 6 हेल्दी ड्रिंक; मिलेगा भरपूर पोषण

Natural cold drinks for summer​ – गर्मियों के मौसम में हमें हर समय यह मन करता है कि कुछ ठंडा खाने या पीने को मिल जाए। हालांकि हम बाहर की चीजें जैसे आइस क्रीम या कोल्ड ड्रिंक का सेवन कर लेते हैं।

जो हमारे सेहत के लिए नुकसान दायक होता है। अगर आप प्राकृतिक चीजों से अपने अंदर की गर्मी दूर करना चाहते हैं तो निम्न कूल ड्रिंक्स को घर पर बना कर इनका सेवन किया जा सकता है।

1. सौंफ का शरबत:- एक कटोरा ले और उसमें दो चम्मच सौंफ का पानी डाल दें। अब इसमें थोड़ी सी मिश्री मिला दें। दो गिलास पानी मिला कर अच्छे से मिक्स कर दें। अब आपका सौंफ का शरबत पीने के लिए तैयार है।

2.सत्तू एनर्जी ड्रिंक :- एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू पाउडर मिला दें। अब इसमें भूने हुए जीरे को मिलाएं और इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक और गुड़ मिक्स कर दें। अब आपकी सत्तू एनर्जी ड्रिंक तैयार है।

3. पुदीना शरबत :-  दो से तीन गिलास पानी लें, अब इसमें पुदीने की कुछ पत्तियां मिला दें। इसमें छोटे छोटे टुकड़े मिश्री के मिला दें और ग्राइंड कर दें। अब इसमें थोड़ा सा नमक और आधा नींबू भी मिला दें। अब इसे छान कर पी लें।

4.गुलकंद शॉट :- एक गिलास दूध लें, अब इसमें एक चम्मच गुलकंद मिला दें। अब इसे हैंड ब्लेंडर की मदद से मिक्स कर दें। अब आपकी गुलकंद ड्रिंक तैयार है।

5.बिलवा शरबत :- बिलवा फल लें। अब इसे बीच से काट लें और अंदर का सॉफ्ट पल्प निकाल लें। अब इस पल्प को एक गिलास पानी में सोख लें और इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद छान लें और एक चम्मच गुड़, रोस्टेड जीरा, इलाइची और काला नमक मिला दें। अब बिलवा शरबत तैयार है।

6. कोकम शरबत :- दो ताजे कोकम फल ले लें। उन्हें आधे काट लें, उनके बीज निकाल लें और फिर उन्हें ग्राइंड कर दें। मिश्री की चाशनी बना कर इसमें मिला दें। चाहें तो जीरा और इलाइची भी मिक्स कर सकते हैं। अब इसमें मटके का ठंडा पानी मिला दें और पी लें।(Natural cold drinks for summer)

DR.MANOJ DAS
EMAIL :-  support@lewisiawellness.com
MOBILE :- 9358113466

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment

Name

Home Cart 0 Wishlist Account Categories
Need Help?
Shopping Cart (0)

No products in the cart. No products in the cart.

Main Menu