how to remove unwanted hair permanently at home naturally​

Unwanted Hair: अनचाहे बालों की ग्रोथ रोककर खूबसूरती बढ़ाते हैं दादी मां के नुस्खे

How to remove unwanted hair permanently at home naturally​ – आमतौर पर महिलाओं के चेहरे पर बाल नहीं होते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं अपर लिप, फॉरहेड या चेहरे के बाकी हिस्सों पर भी उग रहे अनचाहे बालों से परेशान रहती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो यहां आपको अपनी समस्या का समाधान मिल सकता है।

आप रोए कहिए या अनचाहे बाल, आपकी सुंदरता बिगाड़ने का काम ये बखूबी करते हैं। लेकिन इसने डील करना इतना भी मुश्किल नहीं है कि आप टेंशन लेकर बैठ जाएं। यहां उन बेहद आसान नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है।

जिन्हें हमारी दादी मां और पुरानी पीढ़ियों ने अपनी सुंदरता के लिए इस्तेमाल किया है। यानी सदियों से आजमाए गए ये नुस्खे अनचाहे बालों की परेशानी दूर करने और आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का आजमाया हुआ तरीका हैं।

बेसन हटाता है रोए :- चेहरे पर उगे बेहद महीन और घने बालों को रोए करा जाता है। इन्हें दूर करने के लिए बेसन का उपयोग काफी प्रभावी रहता है। आप दो चम्मच बेसन में दो चुटकी हल्दी और एक चम्मच दूध डालें। अब गुलाबजल की मदद से इसे मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं।

इस तरह हटाना है बेसन :- जब चेहरे पर लगा बेसन हल्का सूखने लगे तो इस बेसन को सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए हटाना शुरू कर दीजिए। इससे अनचाहे बालों की ग्रोथ कम होगी और हर रोज ऐसा करने से बाल जड़ सहित स्किन से बाहर निकलने लगेंगे। बेसन हाटने के बाद चेहरा धो लें और अपनी रेग्युलर क्रीम लगा लें।

नींबू और शहद का पैक :- नींबू और शहद अगर सिर के बालों को मॉइश्चर देने और फंगल इंफेक्शन से बचाने का काम करते हैं तो चेहरे के त्वचा को साफ करने का काम भी करते हैं। चेहरे पर बालों की ग्रोथ के हिसाब से नींबू और शहद घोलकर पैक बना लें। इसे बनाते समय नींबू के रस की मात्रा शहद से दोगुनी रखें। दोनों को मिलाकर 2 से 3 मिनट के लिए धीमी आंच पर गर्म कर लें।

ऐसे करें अप्लाई :- शहद और नींबू का पैक अप्लाई करने के लिए तैयार मिश्रण को वैक्स की तरह स्किन पर बालों की दिशा में लगाएं और अब वैक्स स्ट्रेप की मदद से बालों की उलटी दिशा में खींच दें। वैक्स की तरह यह काम करेगा। सप्ताह में 2 बार नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें। धीरे-धीरे चेहरे के बाल गायब हो जाएंगे।

आलू का उपाय :- अगर आप चेहरे पर उगे बालों का कलर लाइट करना चाहती हैं ताकि वे स्किन में मिक्स-अप हो जाएं और आपको जरा-सा भी दर्द ना सहन करना पड़े। तो आप आलू का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए एक छोटा आलू लें और उसे धुलकर कद्दूकस कर लें। अब इस कसे हुए आलू को चेहरे पर 10 मिनट के लिए रगड़ें और फिर 10 मिनट के लिए सूखने दें।

ऐसे करेगा काम :- जब 10 मिनट लगा रहने के बाद आलू का रस सूख जाए तो आप इसे ताजे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा का रंग साफ होगा और बालों का रंग लाइट। इससे बाल स्किन टोन में मर्ज होने लगेगें साथ ही उनकी ग्रोथ भी कम होगी। इस नुस्खे को आप हर दिन अप्लाई करेंगी तो जल्द ही रिजल्ट देखने को मिलेगा।

Conclusion –  अनचाहे चेहरे के बाल कई महिलाओं के लिए कॉन्फिडेंस कम करने वाली समस्या बन जाते हैं, लेकिन सही घरेलू नुस्खों से इसे आसानी से मैनेज किया जा सकता है। बेसन, हल्दी, शहद-नींबू और आलू जैसे प्राकृतिक उपाय न सिर्फ बालों की ग्रोथ कम करते हैं, बल्कि स्किन को भी हेल्दी बनाते हैं।

नियमित रूप से इन नुस्खों का इस्तेमाल करने पर आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। प्राकृतिक तरीकों के साथ अगर आप अपनी स्किन हेल्थ को और बेहतर बनाना चाहती हैं, तो Lewisia Wellness के हेल्थ और स्किनकेयर गाइड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं।

DR.MANOJ DAS
EMAIL :-  support@lewisiawellness.com
MOBILE :- 9358113466

Comment (1)

  1. बहुत ही अच्छे नुस्खे होते हैं सर आपके बहुत ही simple और असरदार धन्यवाद सर Stay blessed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment

Name

Home Cart 0 Wishlist Account Categories
Need Help?
Shopping Cart (0)

No products in the cart. No products in the cart.

Main Menu