Home Remedies for Insomnia in Hindi

नींद नहीं आती? जानें Home Remedies for Insomnia in Hindi और पाएं सुकूनभरी नींद

Home Remedies for Insomnia in Hindi: बहुत से लोगों को रात में नींद आने में दिक्कत होती है जिस कारण वे करवटें ही बदलते रह जाते हैं। यहां कुछ ऐसे ही टिप्स दिए गए हैं। जो आपको चैन की नींद लेने में मदद करेंगे।

Insomnia Treatment:- कई लोगों को रात में नींद ना आने की दिक्कत हो जाती है। इन लोगों में स्कूल जाने वाला बच्चा हो सकता है, कोई कॉलेज का युवा, कामकाजी महिला, गृहणी, कोई पुरुष या बुजुर्ग भी अनिद्रा (Insomnia) का शिकार हो सकते हैं।

वहीं, नींद ना आने (Sleeplessness) के कारण भी भिन्न-भिन्न होते हैं। अगर आपको लंबे समय से नींद ना आने या कहें अनिद्रा की बीमारी हो गई है।

तो आपकी समस्या का इलाज विशेषज्ञ या डॉक्टर के पास है। लेकिन, अगर आप कुछ समय से नींद (Sleep) ना आने की दिक्कत से गुजर रहे हैं। रातभर करवटें बदलते रहते हैं। और कुछ ऐसे उपाय ढूंढ रहे हैं। जिनसे आपको नींद आने में मदद मिल सके तो निम्न कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

अनिद्रा दूर करने के टिप्स | Tips to Get Rid Of Insomnia

बायोलॉजिकल क्लॉक पर ध्यान देना पहली चीज आप यह कर सकते हैं कि हर दिन समय पर उठना और सोने के लिए जाना शुरू करें। हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक इस स्लीपिंग पैटर्न (Sleeping Pattern) को याद कर लेती है और हर दिन सही समय पर तुरंत सो जाने में मदद करती है।

एक्सरसाइज या योगा करना :- एक्सरसाइज या योगा (Yoga) करना भी एक अच्छा सुझाव है। एक्सरसाइज (Exercise) से आप थका हुआ महसूस करेंगे जिससे बिस्तर पर लेटते ही आपको नींद आने लगेगी। वहीं, तनाव या चिंता की वजह से आपको नींद नहीं आती है।

तो उस दिक्कत से निकालने में योगा मददगार साबित हो सकता है। कई योगासन ऐसे हैं जो खासतौर से तनाव (Stress) को दूर करते हैं।

बेड पर हर काम करने से बचें  :- मोबाइल, लैपटॉप या पढ़ाई की किताबों को बेड पर लेकर बैठे रहना आपकी नींद के घंटे कम करने वाला साबित हो सकता है। हर चीज का एक सही समय तय करें और स्टडी टेबल पर पढ़ाई या काम करें जिससे बेड पर रात में लेटकर आपका ध्यान अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ना जाकर सीधा नींद पर जाए। सभी एक्टिविटीज बेड पर ही करना नींद को दूर करता है।

सोने की जगह को बनाएं कम्फर्टेबल  :- इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी है कि आप अपनी सोने की जगह को या बेडरूम को कम्फर्टेबल बनाएं जिससे बिस्तर पर लेटते ही आपको नींद आने लगे। अपने कमरे का तापमान ठंडा रखें, खिड़कियों के पर्दे बंद रखें जिससे बाहर की रोशनी और आवाजें कम से कम आपके कमरे में आएं।

बिस्तर को साफ रखें, बेड पर खाना ना खाएं वरना खाने के टुकड़े भी असहजता का कारण बनते हैं। घर में कोई पालतू जानवर है तो उसे बिस्तर पर या साथ में कमरे में ना सुलाएं क्योंकि उसकी आवाज से भी आपकी नींद टूट सकती है।

Conclusion:-  अनिद्रा आजकल एक आम समस्या बन गई है, जो आपके मूड, ऊर्जा और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है। अच्छी नींद सिर्फ आराम ही नहीं देती, बल्कि शरीर को रीसेट करने, दिमाग को शांत रखने और दिनभर एक्टिव बनाए रखने में मदद करती है।

इस ब्लॉग में बताए गए घरेलू उपाय—जैसे नियमित सोने-जागने का समय तय करना। योगा या एक्सरसाइज करना, बेड पर सिर्फ सोने के लिए जाना। और बेडरूम को आरामदायक बनाना—नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में बेहद कारगर हैं। अगर आप इन्हें नियमित तौर पर अपनाते हैं, तो नींद ना आने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

हालांकि, अगर लंबे समय से आपको नींद नहीं आ रही है या आपको लगता है कि समस्या बढ़ती जा रही है, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। Lewisia Wellness हमेशा आपकी हेल्थ और वेलनेस जरूरतों के लिए समर्पित है। सही मार्गदर्शन और सही लाइफस्टाइल बदलाव अपनाकर आप बेहतर नींद और बेहतर जीवन पा सकते हैं।

DR.MANOJ DAS
EMAIL :- support@lewisiawellness.com
MOBILE :- 9358113466

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment

Name

Home Cart 0 Wishlist Account Categories
Need Help?
Shopping Cart (0)

No products in the cart. No products in the cart.

Main Menu