Cool fruits for summer

गर्मी के तपते मौसम में भी शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखते हैं ये 5 फल, डाइट में कर सकते हैं शामिल

Healthy Food: गर्मी के मौसम में शरीर से बहुत अधिक पसीना निकलता है। ऐसे में हमें पानी की ज्यादा जरूरत पड़ती है। शरीर में पानी की कमी (Dehydration) हो जाए तो डिहाइड्रेशन का खतरा बन जाता है। गर्मियों (Summer) में पानी, नारियल पानी, छाछ, लस्सी का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेटेड तो रहती ही है।

 Cool fruits for summer
 Cool fruits for summer

साथ ही ऐसे बहुत से फल (Fruits) हैं। जो शरीर को लंबे समय तक ठंडक देने और पानी की कमी से बचाए रखने का काम करते हैं। इन फलों के सेवन से लू (Sun Stroke) लगने का डर भी कम होता है।

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले फल | Fruits That Keeps Body Cool in Summer

तरबूज (Watermelon) – गर्मियों में तरबूज का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। तरबूज में भरपूर पानी होता है, ऐसे में ये शरीर में पानी की कमी को दूर करने का काम करता है। तरबूज खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और पेट में ठंडक बनी रहती है।

संतरा (Orange) – गर्मी में संतरा खाने से शरीर में नमी तो रहती ही है। साथ ही संतरा पौटेशियम की कमी को भी दूर करता है। संतरे में करीब 80 प्रतिशत तक पानी ही होता है। ऐसे में गर्मियों के दौरान आप शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए संतरे का जूस पीएं। संतरा सादा भी खा सकते हैं।

आम (Mango) – गर्मियां आते ही फलों के राजा आम का इंतजार शुरू हो जाता है. आम खाने में बेहद स्वादिष्ट तो होता ही है पोषण के मामले में भी ये कम नहीं है। एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरा आम आपको मैंगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भी देता है।

कच्चे आम का पन्ना गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक है। इसके साथ ही, पके हुए आम का जूस भी बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है।

अंगूर (Grapes) –  अंगूर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, सोडियम, विटामिन के साथ ही अन्य मिनरल्स की मात्रा भी भरपूर होती है। अंगूर शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को ठंडा भी रखता है। पोषक तत्व से भरपूर होने के कारण ये शरीर को एनर्जी भी देता है। इसलिए गर्मियों में अंगूर या इसके जूस का सेवन बहुत ही फायदेमंद है।

आलूबुखारा (Plum) – आलूबुखारा पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर होता है। आलूबुखारा में मिलने वाला विटामिन सी गर्मी के दिनों में इंफेक्शन से भी हमें बचाता है। गर्मियों में इसका सेवन करते हैं तो ये शरीर को ठंडा रखने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

DR.MANOJ DAS
EMAIL – Support@lewisiawellness.com
MOBILE – 9358113466

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment

Name

Home Cart 0 Wishlist Account Categories
Need Help?
Shopping Cart (0)

No products in the cart. No products in the cart.

Main Menu