boiled jeera water benefits

जीरा उबालकर पीने के फायदे- Boiled Jeera Water Benefits In Hindi

Boiled Jeera Water Benefits In Hindi: जीरा को हम सभी मसाले के तौर पर भोजन में तो काफी प्रयोग करते हैं, लेकिन कुछ लोग जीरा की चाय और इसके पानी का भी सेवन करना पसंद करते हैं। क्योंकि इनके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी आपसे दूर रखने में मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जीरा में फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होते हैं, यह एंटीऑक्सीडेंट अच्छा स्रोत है क्योंकि जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक कणों से लड़ने में मदद करते हैं, जो कई गंभीर रोगों का कारण बनते हैं।

इसके अलावा यह एंटी-इन्फ्मेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है, जिससे यह सूजन से जुड़ी स्थितियों से लड़ने में बहुत लाभकारी है, जो शरीर में कई गंभीर रोगों का कारण बनती है।

आमतौर पर लोग रात को सोने से पहले 1 चम्मच बीज पानी में भिगोकर रख देते हैं, फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी जीरा को पानी में उबालकर सेवन किया है?

ऐसा करने से सेहत को कई लाभ भी मिल सकते हैं, इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसका दिनभर में भोजन से पहले-बाद में, या रात में कभी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से अद्भुत लाभ मिलते हैं, इस लेख में हम आपको जीरा को उबालकर पीने के 5 फायदे बता रहे हैं।

Salads That Dont Suck 10

1. शरीर को करे डिटॉक्स:- उबले हुए जीरे का बचा हुआ पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो यह शरीर में मौजूद हानिकारक कण, गंदगी और बैक्टीरिया को साफ करता है। यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी मदद करता है।

2. इम्यूनिटी बनाए मजबूत:- अगर आप सुबह खाली पेट उबले हुए जीरा के पानी में शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। क्योंकि यह दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह आपको सर्दी-जुकाम, मौसमी एलर्जी आदि से बचाने में मददगार है।

3. पेट के लिए है लाभकारी:- जिन लोगों का पाचन कमजोर है और पेट संबंधी समस्याओं जैसे पेट में गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग आदि से परेशान रहते हैं उनके लिए उबले हुए जीरा का पानी बहुत लाभकारी है। साथ ही अगर आप भोजन के 15 मिनट बाद इसका सेवन करते हैं, तो यह भोजन के बेहतर पाचन में भी मदद करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।

4. वजन घटाने में करे मदद:- इसके सेवन सिर्फ आपका पाचन में ही सुधार होता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है। जिससे आपको तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं। यह शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में भी मदद करता है और आपकी वेट लॉस जर्नी में तेजी लाता है।

5. त्वचा को रखे हेल्दी:- शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर और रक्त को शुद्ध कर जीरा का पानी त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे कील-मुंहासे और एलर्जी आदि से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा में निखार भी आता आता है।

इन सभी स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए बस आपको 1 छोटा चम्मच जीरा को 250ml पानी में तब तक उबालना है, जब तक पानी थोड़ा कम न हो जाए, फिर इसे छान लें और शहद मिलाकर पिएं।

Conclusion: उबला हुआ जीरा पानी सेहत के लिए एक सरल लेकिन बेहद प्रभावी घरेलू उपाय है। यह शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, पेट को स्वस्थ रखने, वजन घटाने और त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याएँ दूर हो सकती हैं।

इसकी खासियत यह है कि इसे दिन में कभी भी आसानी से पिया जा सकता है। प्राकृतिक गुणों से भरपूर जीरा पानी आपकी लाइफस्टाइल में एक हेल्दी ऐडिशन साबित हो सकता है। बेहतर हेल्थ टिप्स और गाइडेंस के लिए Lewisia Wellness से जुड़े रहें।

DR.MANOJ DAS
EMAIL  :- Support@lewisiawellness.com
MOBILE :- 9358113466

Comments (5)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment

Name

Home Cart 0 Wishlist Account Categories
Need Help?
Shopping Cart (0)

No products in the cart. No products in the cart.

Main Menu