benefits of coriander

Benefits of Coriander: डायबिटीज, पाचन, किडनी और आंखों के लिए अद्भुत फायदे

Benefits Of Coriander: धनिया पाचन शक्ति (Digestive Power) बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) मेंटेन करने, डाइबिटीज (Diabetes), किडनी (Kidney) के साथ कई रोगों में असरदार हो सकता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल होते हैं। जो इसको पावरफुट बनाते हैं। यहां जानें इसके कमाल के फायदों के बारे में।

Benefits Of Coriander: जिस धनिए को आप सब्जी के साथ फ्री में पाते हैं। क्या आप जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभों (Coriander Health Benefits) के बारे में। आप खाना पकाने के बाद गार्निश करने के लिए करते हैं उसके ऊपर धनियां के पत्ते डालते हैं।

सर्दियों में हर किसी की रसोई में पकने वाले व्यंजन में हरा धनिया डाला जाता है। यह खाने स्वादिष्ट तो बनाता ही है साथ ही इसकी खूशबू से खाना और भी टेस्टी लगता है। धनिये का सिर्फ स्वाद ही बेहतरीन नहीं होता बल्कि ये एक औषधीय पौधा (Medicinal Plant) भी है जो कई गुणों से युक्त है।

Benefits Of Coriander
Benefits Of Coriander

इसके सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। धनिया पाचन शक्ति (Digestive Power) बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) मेंटेन करने, डाइबिटीज (Diabetes), किडनी (Kidney) के साथ कई रोगों में असरदार हो सकता है।

इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल होते हैं जो इसको पावरफुट बनाते हैं। इसके अलावा हरे धनिया में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी भी पाया जाता हैं। यहां हम धनिया के कुछ गजब के फायदों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं!

धनिया के ये 6 फायदे हैं कमाल – Benefits Of Coriander

1. डायबिटीज में फायदेमंद :- हरा धनिया को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रामबाण माना जाता है। डाइबिटीज रोगियों के लिए हरा धनिया किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है! इसके नियमित सेवन से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।

2. किडनी रोगों में असरदार :- कई शोधों में सामने आया है कि धनिया आपकी किडनी के लिए फायदेमंद होता है। धनिया में कई ऐसे तत्व होते हैं जो किड़नी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

3. पाचन शक्ति बढ़ाने में :- हरा धनिया न सिर्फ पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदा देता है। बल्कि यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता है। पेट की समस्याओं जैसे पेट में दर्द होने पर आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर पीने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है।

4. कोलेस्ट्रॉल को करता है कम :- हरा धनिया न सिर्फ खाने को महक देता है। बल्कि यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। हरे धनिये में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति को धनिया के बीजों को उबालकर इसके पानी को पीना फायदेमंद हो सकता है।

5. एनीमिया से दिलाए राहत :- धनिया आपके शरीर में खून को बढ़ाने में तो फायदेमंद होता ही है। साथ ही यह आयरन से भरपूर होता है। इसलिए यह एनीमिया को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही एंटी ऑक्‍सीडेंट, मिनरल, विटामिन ए और सी से भरपूर होने के कारण धनिया कैंसर से भी बचाव करता है।

6. आंखों की रोशनी बढ़ाएं :- हरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना हरे धनिये का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढाने में मदद मिल सकती है।

Conclusion – धनिया सेहत का एक प्राकृतिक खज़ाना है जो पाचन, डायबिटीज, किडनी, कोलेस्ट्रॉल और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। रोजाना इसका सेवन शरीर को पोषण और सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे ही हेल्थ टिप्स और वेलनेस गाइडेंस के लिए Lewisia Wellness पर भरोसा करें।

DR.MANOJ DAS
EMAIL :- Support@lewisiawellness.com
MOBILE :- 9358113466

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Comment

Name

Home Cart 0 Wishlist Account Categories
Need Help?
Shopping Cart (0)

No products in the cart. No products in the cart.

Main Menu