घर परिवार और ऑफिस के बीच सामंजस्य बिठाने के क्रम में महिलाएं अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। खाने के लिए भी जंक फूड पर निर्भर रहती हैं। लंबे समय तक जंक फूड के सेवन से वजन बढ़ने लगता है।
काम की अधिकता के चलते महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। खासकर, वर्किंग वीमेन के लिए तो यह और भी कठिन होता है। उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिलता है। इस वजह से वे संतुलित आहार नहीं ले पाती हैं और न ही वर्कआउट कर पाती हैं। घर परिवार और ऑफिस के बीच सामंजस्य बिठाने के क्रम में महिलाएं अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। खाने के लिए भी जंक फूड पर निर्भर रहती हैं। लंबे समय तक जंक फूड के सेवन से वजन बढ़ने लगता है। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। अगर आप भी वाकिंग वीमेन है और बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना यह डाइट प्लान फॉलो कर सकती हैं।
आंवला जूस पिए
दिन की शुरुआत आंवला जूस से करें। आसान शब्दों में कहे तो सुबह उठने के बाद एक गिलास आंवला जूस जरूर पिएं। आप आंवले में अखरोट और बादाम मिलाकर सेवन कर सकती हैं।
8 बजे नाश्ता करें
नाश्ते में आप इडली, सांभर, अंडा, ब्रेड आदि चीजों का सेवन करें। आप चाहे तो पराठे, दही, दलिया का भी सेवन कर सकते हैं। रोजाना अंडे का सेवन भी कर सकती हैं। वहीं, छोले-भटूरे, पाव-भाजी, सब्जी, पकौड़ा, आलू पूरी और ब्रेड रोल का सेवन 15 दिन में एक बार कर सकती हैं। इन चीजों के सेवन के साथ ही सप्ताह में कम से कम 4 घंटे एक्सरसाइज अवश्य करें। अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं कर पाती हैं तो महीने में एक बार इन चीजों का सेवन करें।
डिटॉक्स ड्रिंक पीएं
ब्रेकफास्ट के 1 घंटे के बाद डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करें। इसके लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, पानी में चिया सीड और नींबू मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
लंच में खाएं ये चीजें
दाल, सब्जी, रोटी, राजमा, सलाद, दही और ब्राउन राइस का सेवन कर सकती हैं। सप्ताह में दो बार होममेड चिकन का भी सेवन कर सकती हैं।
इवनिंग स्नैक्स
शाम में ग्रीन टी पिएं। आप ग्रीन टी के साथ शुगर फ्री बिस्कुट का भी सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा, सूखे मेवे और बीज भी खाएं। आप मखाने को भूनकर खा सकती हैं।
रात का भोजन
रात के खाने में रोस्ट चिकन, मछली, सब्जी, सूप, रोज, टोफू, सलाद, रोटी और चावल का सेवन कर सकती हैं।
साथ ही इन नियमों का पालन करें
वर्किंग वुमन बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही कैलोरी बर्न होती है।
नाश्ते को स्किप न करें। अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है। इसके बावजूद घर से निकलते समय कुछ खाकर ही निकलें। आप चाहे तो सैंडविच, दलिया, ओट्स बनाकर सेवन कर सकती हैं।
पैकेट बंद दूध का सेवन कम से कम करें। इसके लिए घर पर ही जूस तैयार करके सेवन कर सकती हैं। वहीं, जूस के लिए ताजे फल का भी सेवन करें। जंक फूड से परहेज करें। इन नियमों के पालन करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं।
DR.MANOJ DAS
EMAIL :- [email protected]
MOBILE :- 9358113466