Small Pimples Remedies : चेहरे पर दानों की परेशानियों को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपचार प्रभावी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Small Pimples Remedies : चेहरे पर छोटे-छोटे दाने होने पर आपकी खूबसूरती पर असर पड़ता है। इन दानों का कारण पसीना, फंगल, बैक्टीरिया और संक्रमण हो सकता है। इस तरह की समस्याओं को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। आज हम चेहरे पर दानों को कम करने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे। एलोवेरा, टी ट्री ऑयल, हल्दी जैसे घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप चेहरे के दानों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे के दानों को हटाने का तरीका क्या है?
चेहरे के दाने कैसे हटाएं? :- चेहरे के दानों को हटाने के लिए कई तरह के नुस्खों जैसे- एलोवेरा, हल्दी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
1. एलोवेरा लगाएं
चेहरे पर दानों की परेशानी को कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह आपकी त्वचा से संबंधित समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है। रोजाना रात में सोने से पहले अगर आप एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे 1 माह में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
2. अनार है प्रभावी
चेहरे के सफेद दानों को कम करने के लिए अनार का छिलका उपयोगी होता है। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए अनार के छिलकों को तवे पर भूरा होने तक भुन लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में नींबू या गुलाब जल को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए सूखने दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इससे चेहरे में भी निखार आएगा और सफेद दानों से भी छुटकारा मिल सकता है।
3. चंदन का करें प्रयोग
चेहरे के दानों को कम करने के लिए चंदन और चंदन का तेल फायदेमंद हो सकता है। यह आपके चेहरे की कोशिकाओं को ऑक्सीजन देने के साथ सफेद दानों से भी निजात दिलाता है। इसके लिए चेहरे पर चंदन का पेस्ट लगाकर इसे सूखने दें और जब यह सूख जाए, तो पानी से धो लें। पेस्ट के रूप में चंदन का इस्तेमाल करने से आप ऑइली स्किन से भी निजात पा सकते हैं।
4. शहद का करें इस्तेमाल
चेहरे से दानों की परेशानी को कम करने के लिए शहद फायदेमंद हो सकता है। इसमें नैचुरल नमक होता है, जो आपकी स्किन को एक्स्ट्रा ऑयल से छुटकारा दिला सकता है। इस पोर्स को खोलने के लिए शहद को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद चेहरे को धो सकते हैं। आप चाहे तो शहद और ओट्स के स्क्रब को भी चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन काफी निखार करेगी।
चेहरे से दानों की परेशानी को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लेँ।
DR.MANOJ DAS
EMAIL:- [email protected]
MOBILE :- 9358113466