मुहांसे त्वचा में होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। मुहांसे लगभग 14 वर्ष से लेकर 30 साल की उम्र तक हो सकते हैं। अधिकतर लोग मुहांसों की समस्या से परेशान रहते हैं। मुहांसे दर्द देते हैं, स्किन को भी खराब कर देते हैं। समय के साथ मुहांसे तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन उनके दाग चेहरे पर लंबे समय तक रह जाते हैं। इनका असर चेहरे की सुदंरता पर भी पड़ता है। चेहरे के दाग धब्बे कॉन्फिडेंस लेवल को भी गिराते हैं। ऐसे में अगर आप मुहांसों के दाग धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घर पर बने कुछ फेस पैक (homemade face pack) ट्राई कर सकते हैं। जानें मुहांसों के दाग धब्बों के लिए फेस पैक-
मुहांसों के दाग कैसे हटाएं? :- मुहांसों के दाग धब्बों को हटाने के लिए अधिकतर लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही मुहांसों के दाग हटा सकते हैं। आलू, एलोवेरा, हल्दी, बेसन और शहद से बने फेस पैक मुहांसों के दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद माने जाते हैं।
1. आलू से दाग धब्बे कैसे हटाएं? (potato face pack for dark spots)
आलू को त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आलू दाग धब्बों को मिटाने, त्वचा में निखार लाने और झुर्रियों को हटाने में कारगर होता है। मुहांसों के दाग धब्बों को हटाने के लिए भी आलू का उपयोग (potato for dark spots) किया जा सकता है। इसके लिए एक आलू लें। कद्दूकस करके इसका सारा रस निकाल लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से प्रभावित स्थान पर लगाएं। 5-7 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। कुछ दिनों तक लगातार आलू फेस पैक लगाने से पिंपल्स के निशान हट जाएंगे। आलू झुर्रियों, ड्राय स्किन और डार्क सर्कल को कम करने में भी फायदेमंद (potato face pack benefits) होता है। आप चाहें तो आलू का इस्तेमाल टोनर (potato toner for face) के रूप में भी कर सकते हैं।
2. एलोवेरा जेल फेस पैक (aloevera gel face pack)
एलोवेरा सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी होता है। मुहांसों के दाग धब्बों को हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा जेल मुहांसों, मुहांसों के दाग दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन मिला लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। तैयार एलोवेरा जेल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरा अच्छी तरह से धो लें। आप इस फेस पैक का उपयोग लगातार 3 दिन तक कर सकते हैं। इससे आपको बेदाग, निखरी और खूबसूरत त्वचा मिलेगी।
3. ऑरेंज पील पाउडर फेस पैक (orange peel powder face pack)
संतरे के साथ ही उसका छिलका भी त्वचा के लिए लाभकारी होता है। संतरे के छिलके में सिट्रिक एसिड होता है, जो मुहांसों के दाग धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए आप संतरे के छिलकों को सूखाकर पाउडर बना लें। अब एक कटोरी में 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें शहद मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगा लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में 3 दिन लगाएं। इससे आपकी त्वचा के दाग धब्बे हटेंगे, त्वचा में निखार आएगा और त्वचा खूबसूरत बनेगी।
4. हल्दी और बेसन फेस पैक (haldi besan face pack)
त्वचा की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए प्राचीन काल से ही हल्दी और बेसन का उपयोग किया जाता रहा है। अगर आप चेहरे पर मुहांसों के दाग से परेशान हैं, तो हल्दी और बेसन फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। इससे आपको मुहांसों के दाग धब्बों से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और चुटकी भर हल्दी डालें। सभी को अच्छी तरह से मिला लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो दें। हल्दी और बेसन फेस पैक से चेहरे के दाग धब्बे हटेंगे, चेहरा चमकदार भी बनेगा।
5. सेब का सिरका और शहद फेस पैक (apple cider vinegar face mask)
सेब का सिरका मुहांसों के दाग हटाने में फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 चम्मच सेब का सिरका और 2 चम्मच शहद लें। इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। अब इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो दें। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।
अगर आप भी मुहांसों या पिंपल्स की वजह से होने वाले दाग धब्बों (face pack for acne scars) से परेशान हैं, तो इसके लिए ऊपर बताए गए फेस पैक्स का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इनका यूज करें।
DR.MANOJ DAS
EMAIL:- [email protected]
MOBILE :- 9358113466