You are currently viewing चेहरे पर इस तरह लगाएं कच्चा दूध, दूर होगी पिगमेंटेशन और मिलेगी ग्लोइंग स्किन

चेहरे पर इस तरह लगाएं कच्चा दूध, दूर होगी पिगमेंटेशन और मिलेगी ग्लोइंग स्किन

चेहरे पर दूध लगाना बाजार में मौजूद महंगे-महंगे मॉइस्चराइजर, क्रीम और अन्य स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की तुलना में अधिक फायदेमंद होता है। यहां तक कि ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स में कच्चे दूध को मुख्य सामग्री के रूप में प्रयोग किया जाता है। क्योंकि कच्चे दूध में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, साथ ही यह प्रोटीन, विटामिन डी और रेटिनोल होता है। रेटिनोल एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह त्वचा की कई समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे का कालापन, टैनिंग और पिगमेंटेशन दूर करने के लिए कच्चे दूध का प्रयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है? जी हा, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! अगर आप कच्चे दूध का सही तरीके से चेहरे पर प्रयोग करते हैं, तो यह पिगमेटेशन से जल्द छुटकारा दिला सकता है। अब सवाल यह है कि पिगमेंटेशन दूर करने के लिए कच्चे दूध का प्रयोग कैसे करें? या कच्चे दूध से पिगमेंटेशन कैसे दूर करें? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

पिगमेंटेशन दूर करने के लिए चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाएं- how to apply raw milk on face to remove pigmentation

1. सीधे तौर पर लगाएं

टैनिंग दूर करने के लिए कच्चे दूध का प्रयोग करने का सबसे आसान तरीका है सीधे तौर पर चेहरे पर कच्चा दूध लगाना। इसके लिए आपको एक बाउल में 1-2 बड़े चम्मच कच्चा दूध डालना है, फिर एक कॉटन बॉल की मदद से आपको चेहरे पर तब तक लगाना, जब तक कि दूध खत्म न हो जाए। इससे आपको अच्छी तरह चेहरे की सफाई करनी है। ऐसा रोज रात को सोने से पहले करें।

2. कच्चा दूध और बेसन मिलाकर लगाएं

आप चाहें तो 1 चम्मच बेसन में 1-2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर इसे चेहरे पर उबटन या फेस पैक की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट चेहरे की सर्कुलर मोशन में मालिश करें, फिर 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें। उसके बाद सादे पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करें।

3. कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगाएं

कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर भी आप इसका प्रयोग चेहरे की सफाई के लिए कर सकते हैं।1-2 चम्मच दूध में हल्दी मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं, आप चाहें तो इसमें शहद मिलाकर फेस पैक की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। कुछ मिनट के लिए छोड़ दें उसके बाद सादे पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करें।
अगर आप इस तरह चेहरे पर कच्चे दूध का प्रयोग करते हैं, तो इससे सिर्फ पिगमेंटेशन या चेहरे का कालापन दूर करने में ही मदद नहीं मिलेगी, बल्कि कई अन्य फायदे भी मिलेगें।

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के अन्य फायदे- Benefits Of Applying Raw Milk On Face In Hindi

चेहरे के दाग-धब्बे साफ होंगे, त्वचा की रंगत में सुधार होगा और त्वचा में नेचुरल ग्लो आएगा।

ड्राई स्किन की समस्या दूर होगी और त्वचा में नमी बनी रहेगी।

यह आपकी टाइट स्किन को कोमल बनाने, साथ ही सॉफ्ट और सपल त्वचा पाने में मदद करेगा।

कील-मुंहासे दूर करने में भी यह बहुत प्रभावी है

त्वचा के रिंकल्स और फाइन लाइन्स दूर करने में भी मदद करेगा और आपको लंबे समय तक जवां दिखने में मदद करेगा।

DR.MANOJ DAS
EMAIL :- [email protected]
MOBILE :- 9358113466