मैं NEETU SHARMA आज आपके साथ सेहत के लिए फायदेमंद मोरिंगा in Hindi में share कर रही हूँ.| मेरी कोशिश होगी की यह लेख Hindi में इस विषय पर लिखे गए सबसे अच्छे लेखों में से एक हो |
हैलो मित्रों
क्या आप जानते है सेहत के लिए फायदेमंद होता है मोरिंगा ।
मोरिंगा को सहजन या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है मोरिंगा के पेड़ को सेहत का वरदान माना जाता है मोरिंगा सेहत के साथ – साथ ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी काम लिया जाता है |
इस पेड़ के पत्ते ,छाल ,फूल ,फल , बीज और जड़ सभी चीजों का उपयोग करते हैं |
कोरोना में मोरिंगा को खूब काम में लिया गया है इसकी मदद से आप एनर्जी ,इम्यूनिटी ,हार्ट को मजबूत कर सकते हैं |
मोरिंगा के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर है |
इसके पत्तों से ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल किया जा सकता है |
कोरोना काल में मोरिंगा को आहार मैं अधिक से अधिक शामिल किया जा रहा है |
इसकी पत्तियों को पाउडर के रूप मे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है |
इन पत्तियों में ओमेगा–3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है |
जिससे हदय की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है |
सहजन की पत्तियों के सेवन से कैंसर के लक्षण को कम करने में मदद मिलती है |
इन पत्तियों में कई प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं और फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम कर दे करने में सहायता करते हैं या में
सहायक है |
सहजन के पत्तों में विटामिन ए की मात्रा होती है जो कि गाजर की तुलना में 4 गुना अधिक होती है इसमें मौजूद फाइबर हमारी आंखों में जमा किसी भी हानिकारक पदार्थ को आसानी से दूर कर सकती है |
इसकी पत्तियों के नियमित सेवन से गुर्दे की पथरी में राहत मिलती है |
इसमें मौजूद तत्व गुर्दे की पथरी को तोड़ने और मूत्र के माध्यम से इसे बाहर निकालने में सहायक होती है |
इन पत्तियों में फाइबर की मात्रा बहुत होने की वजह से भोजन को पचाने और भूख को नियंत्रण करने में सहायक होती है |
इस गुण के कारण यह हमारे वजन को कम करने में सहायक होती है |
ये आपके हार्मोन भी संतुलन करता है |
मोनोपॉज की वजह से कई प्रकार की समस्या होती है ऐसे में मोरिंगा का उपयोग करने से मदद मिलती है|
मोरिंगा की पत्तियों में आयरन ,विटामिन–सी, कैल्शियम और विटामिन बी–6 पाया जाता है इसमें विटामिन–ए पोटेशियम ,मैग्नीशियम विटामिन–ई की भरपूर मात्रा होती है|
जिससे इम्यूनिटी बेहतर होती है और और हड्डियां मजबूत बनती है |
इसके पाउडर को आप चाय , पानी में मिलाकर ले सकते हैं | इसके उपयोग से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं |
कोई भी समस्या के लिए संपर्क करें
Neetu Sharma
Mobile No. 9929721941
G.Mail. [email protected]