आधुनिक समय में थायरॉइड की समस्या से हर दसवां व्यक्ति ग्रसित है। मैं Dr. Manoj Das आज आपके साथ Best Food For Thyroid Patients in Hindi में share कर रहा हूँ। मेरी कोशिश होगी की यह लेख Hindi में इस विषय पर लिखे गए सबसे अच्छे लेखों में से एक हो.
इसकी पुष्टि Indian Thyroid Society के रिपोर्ट से होती है। जिसमें कहा गया है कि हर दसवां व्यक्ति थायरॉइड की समस्या से ग्रसित है। खासकर महिलाओं में इस बीमारी का प्रचलन अधिक है। इस बीमारी के होने की कई वजहें हो सकती है। जिसमें अनुवांशिकता, गलत खान-पान आदि है।
इसके साथ ही थायरॉइड की समस्या को लेकर लोगों में जागरूकता का भी अभाव है कि उन्हें थायरॉइड में क्या खाना चाहिए, और क्या नहीं चाहिए। कई मौकों पर देखा गया है कि थायरॉइड में जो चीज़ों नहीं खानी चाहिए, लोग उसे ही खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको थायरॉइड में क्या खाना है और क्या नहीं खाना है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप थायरॉइड की समस्या को कम या दूर कर सकते हैं। आइये पहले जानते है कि थायरॉइड में किन चीज़ों से परहेज करना चाहिए।
आयोडीन की अधिकता
जिन्हें थायरॉइड की समस्या है उन्हें आयोडीन की अधिकता वाले खाने पीने की चीज़ों से परहेज करना चाहिए। जिसमें सी फिश, क्रैब आदि है। वहीं मार्केट में बाहरी जंक फ़ूड जिसमें लवण अधिक हो, उसे भी आप न खाएं। अगर आपको खाने के समय एक्स्ट्रा नमक खाने की आदत है तो इससे भी परहेज करें क्योंकि इन चीज़ों को खाने से थायरॉइड ग्लैंड बढ़ता है।
कैफीन:-जिन लोगों को थायरॉइड की समस्या है उन्हें कैफीन से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। ये थायरॉइड ग्लैंड को बढ़ाती नहीं है लेकिन इससे थायरॉइड में होने वाले समस्या में बढ़ोत्तरी होती है। ऐसे में टी और कॉफ़ी से परहेज करें।
रेड मीट:- इसमें कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेडेट फैट बहुत पाया जाता है। जिसे खाने से आपका वेट गेन होता है और थायरॉइड में वेट गेन ऐसी ही अधिक होता है। ऐसे में रेड मीट से दूरी बनायें। इसलिए हो सके तो रेड मीट से परहेज करें।
एल्कोहल:- ड्रिंकिंग से बचें क्योंकि ड्रिंकिंग से एनर्जी लेवल बढ़ता है। जो आपके थायरॉइड को प्रभावित करता है। इससे आपको नींद की समस्या आती है। वहीं इससे ओस्टियोपोरोसिस का भी खतरा रहता है।
घी:- इसके सेवन से शरीर में टॉक्सिक कोलेस्ट्रॉल की बढ़ोत्तरी होती है। जो थायरॉइड ग्लैंड लेवल को बढ़ाता है। इसके लिए बाजार में मिलने वाले वनस्पति घी को खाने से परहेज करें और न ही बाजार में मिलने वाले फ्राई फ़ूड का सेवन करें।
आइये अब जानते हैं कि थायरॉइड में क्या-क्या खाना चाहिए। Best Food For Thyroid Patients
ब्राजील नट्स:- इसमें सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो थायराइड हार्मोन में सुधार करता है। इसके साथ ही यह थायराइड ग्लैंड के सूजन को कम करता है और इसको फैलने से रोकता है। इसके लिए आप चिकित्स्क की सलाह ले सकते हैं। इसकी मात्रा अधिक न हो क्योंकि अधिक मात्रा में खाने से आपको दस्त और उल्टी की समस्या हो सकती है।
मछली:- इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपके बढे थायराइड ग्लैंड को कम करने में बहुत ही उपयोगी है। हालांकि, सामान्य तौर पर आप सभी प्रकार की मछली खा सकते हैं लेकिन थायराइड ग्लैंड की समस्या को दूर करने या कम करने के लिए साल्मन और टूना मछली का सेवन अधिक करें। अगर आप अपने नियमित डाइट में फिश को ऐड करते हैं तो आपके लिए यह ज्यादा फायदेमंद है।
अंडे:- एक कहावत आपने सुनी होगी, संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे। ये कहावत सोलह आने सच है। खासकर थायरॉइड से ग्रसित लोगों को अंडे तो रोज खाना चाहिए। इसमें आयोडीन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे आपके थायरॉइड की समस्या में फायदा मिलता है। इसके लिए आप रोज एक या दो अंडे खाएं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक है तो आप अंडे के येलो पार्ट को न खाएं। अंडे के सेवन से न केवल आपको एनर्जी मिलती है बल्कि आपका थाइराइड लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
सूप:- थायराइड की समस्या से आपकी हड्डियों कमजोर होती है या फिर हड्डियों में फ्रेक्चर आने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आपको खाने पीने में उन चीज़ों को अवश्य जोड़ना चाहिए, जिनसे शरीर की हड्डियां मजबूत हो। इसके लिए आप सूप का सेवन करें। आप चाहे तो घर पर ही सूप बना सकते हैं। इसके लिए बाजार में सूप प्रोडक्ट उपलब्ध है। वैसे अगर आप घर पर सब्जियों से सूप बनाकर इसका सेवन करते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद रहता है क्योंकि यह सौ फीसदी नेचुरल होता है।
अलसी के बीज:- अलसी के बीज में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, सेलेनियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये केवल थायरॉइड में ही नहीं बल्कि कई रोगों में लाभकारी है। इसके लिए आप अलसी के बीज को चटनी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप खाने में भी अलसी बीज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन करने से पहले इसकी मात्रा को लेकर चिकित्स्क से जरूर सलाह लें।
इसके साथ ही आप अपने डाइट में हरी सब्जियां, ताज़े फल और डेरी प्रोडक्ट का अधिक इस्तेमाल करें। ऐसे करने से न केवल थायराइड की समस्या कण्ट्रोल होगी बल्कि इससे आप निजात भी पा लेंगे।
निवेदन: यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया कृपया comment के माध्यम से मुझे ज़रूर बताएं.और इसे अपने Facebook friends के साथ ज़रूर share करें