You are currently viewing औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज इनका सेवन करने के फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर सूरजमुखी के बीज इनका सेवन करने के फायदे

मैं NEETU SHARMA आज आपके साथ सनफ्लावर सीड (सूरजमुखी के बीज)  in Hindi में share कर रही हूँ.| मेरी कोशिश होगी की यह लेख Hindi में इस विषय पर लिखे गए सबसे अच्छे लेखों में से एक हो |

सूरजमुखी का फूल जितना दिखने में खूबसूरत है उतना ही ज्यादा गुणकारी है | इसका पूरा राज छुपा है | इनके बीजों में सूरजमुखी के बीच औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं | जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है | सूरजमुखी के बीज कैल्शियम,प्रोटीन,विटामिन और अन्य पौष्टिक तत्व से समृद्ध होते हैं | जिससे शरीर में कई तरह की बीमारियां से बचने का काम करते हैं |

1) आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है | तो आप सूरजमुखी के बीज का सेवन करें जिससे कई तरह की हृदय संबंधी समस्याओं से भी बचाव होता है |

2) कैंसर से बचाव के लिए सूरजमुखी बीजों का सेवन करें सूरजमुखी के बीज में लिगनेन मौजूद होता है | जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है | सूरजमुखी के बीज का सेवन महिलाओं को मोनोपॉज के बाद ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है |

3) हड्डियों के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन करें इसमें आयरन,कैल्शियम व जिंक मौजूद होता है | जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है |

4) मानसिक स्तर के लिए पोषक तत्व जरूरी है | जिससे कई तरह की मस्तिष्क संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है | ऐसे में सूरजमुखी के बीजों को खाने से मदद मिलती है | सूरजमुखी के बीज में कैल्शियम व जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं | जो मस्तिष्क के विकास में लाभकारी होते हैं |

हेयर ग्रोथ :-

जिंक से भरे यह बीच आपके बालों को बढ़ाएंगे इसमें मौजूद विटामिन ई सिर में ब्लड सरकुलेशन को बेहतर करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है |

एंटी एजिंग :-

सूरजमुखी के बीज में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं | इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को मुक्त किरण और सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है | यह चेहरे पर होने वाले निशान और झुर्रियां को होने से रोकने में मदद करता है | सूरजमुखी के बीजों में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है | जो त्वचा को सूरज की किरणों के प्रति कम संवेदनशील बनाता है | इस प्रकार यह बीच बढ़ती उम्र को रोकने में मदद करता है |
कब्ज के लिए सूरजमुखी :-

कब्ज में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लाभकारी होते हैं | ऐसे में फाइबर युक्त सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते हैं | सूरजमुखी के बीजों को आप छीलकर कच्चा खा सकते हैं |

गर्भावस्था में सूरजमुखी के बीज :-

सूरजमुखी के बीजों में फोलेट होता है | जो कि विटामिन बी का एक प्रकार है फोलेट गर्भाशय के लिए बहुत आवश्यक होता है यह शरीर में नए कोशिकाओं को बनने में मदद करता है जो कि भ्रूण के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है यह लाल रक्त कोशिकाओं में हिमोग्लोबिन बनाने के लिए विटामिन b12 के संयोग में काम करता है |

हाई ब्लड प्रेशर के लिए :-

सूरजमुखी के बीजों में विटामिन ई होने के कारण यह अपनी एंटी-ऑक्सीडेंट क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है यह विटामिन हाई बीपी को कम करने के लिए विटामिन सी और सेलिनम के साथ मिलकर कार्य करता है |

अर्थराइटिस के लिए :-

आप घटिया से परेशान हैं तो सूरजमुखी के तेल का उपयोग करें क्योंकि सूरजमुखी का तेल घटिया के लक्षणों से राहत प्रदान करता है इस तेल के उपयोग से रूमेंटाइप अर्थराइटिस को ठीक करने में मदद मिलती है |

सूरजमुखी के बीज अस्थमा के लिए :-

सूरजमुखी का तेल अस्थमा और इससे जुड़े लक्षण जैसे नाक बंद,जुकाम और खांसी को रोकने में मदद करता है |

मधुमेह के लिए सूरजमुखी :-

मधुमेह में सूरजमुखी की अहम भूमिका देखी जाती है मधुमेह में मरीजों को हमेशा दुविधा रहती है कि क्या खाएं क्या ना खाएं मधुमेह में मरीज सूरजमुखी के बीज को स्नेक्स के तौर पर खा सकते हैं इसमें पॉली-सैचुरेटेड होता है साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती है जो ब्लड शुगर को मेंटेन करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है |

कोई भी समस्या के लिए संपर्क करें

Neetu Sharma
Mobile No. 9929721941
G.Mail. [email protected]