चारकोल का नाम सुनकर दिमाग में एक काली सी चीज आ जाती है। लेकिन, अगर आपको कहा जाए कि चारकोल यानी कोयला हाथ काला नहीं करता बल्कि खूबसूरती भी बढ़ाता है। चारकोल फेस मास्क के फायदे स्किन की कई समस्याओं को भी दूर करते हैं। साथ ही चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। चारकोल फेस मास्क के फायदे ऐसे ही हैं। आपने अक्सर फेसवॉश जैसी चीजों में एक्टिवेटेड चारकोल जैसे शब्द लिखे देखे होंगे। दरअसल, यह चारकोल आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है। यह स्किन की कई समस्याओं को भी दूर करता है। लेकिन, चारकोल फेस मास्क का उपयोग कितना किया जाना चाहिए और एक्टिवेटेड चारकोल मास्क कैसे बनाना चाहिए आप जानेंगे इस आर्टिकल में।
एक्टिवेटेड चारकोल क्या है?
कच्चे कोयले को प्रोसेस करके एक्टिवेटिड चारकोल बनाया जाता है। इसे एक्टिवेटेड कार्बन भी कहते हैं। त्वचा की गंदगी को अवशोषित करने के साथ-साथ एक्सफोलिएट गुण भी एक्टिवेटेड चारकोल में होते हैं। इसलिए, एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल फेस मास्क (face mask), फेस वॉश, स्क्रब्स और साबुन के तौर पर किया जाता है।
चारकोल फेस मास्क के फायदे:-
चारकोल फेस मास्क के फायदे दूर करे ब्लैकहेड्स
ब्लैकहेड्स की समस्या को दूर करने के लिए चारकोल फेस मास्क बहुत ही कारगर साबित होता है। यह चेहरे की गहराई तक जाकर सफाई करके ब्लैकहेड्स को जड़ से खत्म करता है। साथ ही इसमें पाई जाने वाली क्लींजिंग प्रॉपर्टीज चेहरे के मुहांसों को खत्म करने में भी मदद करती हैं। स्किन के पोर्स को साफ करके स्किन को चमकदार भी बनाता है।
पॉल्यूशन से करता है बचाव:-
पॉल्यूशन के प्रभाव से त्वचा को बचाने के लिए चारकोल सबसे अच्छा ऑप्शन है। चारकोल फेस मास्क के फायदे में एक यह है कि वह स्किन से टॉक्सिन को खींच लेता है। इससे स्किन में मौजूद अतिरिक्त तेल भी बाहर निकल जाता है और आपको साफ और हेल्दी स्किनमिलती है।
त्वचा की डीप क्लींजिंग में मददगार:-
डीप क्लींजिंग से यह स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को साफ करता है, त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इससे बड़े पोर्स भी छोटे होते हैं और स्किन के pH स्तर को भी संतुलित करता है।
चारकोल फेस मास्क के फायदे से स्किन होगी फेयर
त्वचा का रंग साफ करने में चारकोल फेस क्रीम (charcoal face cream) खूब काम आती है। इससे स्किन में ग्लो भी आता है।
चारकोल फेस मास्क के फायदे पिंपल्स दूर करने में
ऑयली स्किन पर फेस पर गंदगी जमने की वजह से मुंहासे होना आम बात है। स्किन की यह समस्या चारकोल फेस मास्क से दूर की जा सकती है। चारकोल फेस मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इससे स्किन के अंदर से तेल और विषाक्त पदार्थ (toxins) बाहर निकलते हैं। इससे एक्ने और कील-मुंहासों की प्रॉब्लम खत्म होने के साथ ही दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
काले अंडरआर्म्स की समस्या होगी खत्म:-
अंडरआर्म्स का रंग हल्का करने में भी चारकोल का उपयोग एक लोकप्रिय उपाय है। चारकोल के इस्तेमाल से मृत त्वचा हटाई जाती है। जिससे काले अंडरआर्म्स से निजात मिलती है। साथ ही अंडरआर्म से आने वाले गंध भी खत्म होती है। इसके लिए चारकोल पाउडर में दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू मिलाकर लगाए और थोड़ी देर बाद अंडरआर्म्स धुल लें। ऐसा रोजाना करने से फर्क आपको खुद ही आएगा।
DR.MANOJ DAS
EMAIL :- [email protected]
MOBILE :- 9358113466