मैं NEETU SHARMA आज आपके साथ एलोवेरा in Hindi में share कर रही हूँ.| मेरी कोशिश होगी की यह लेख Hindi में इस विषय पर लिखे गए सबसे अच्छे लेखों में से एक हो |
1) एलोवेरा को एक औषधि पौधे के रूप में जाना जाता है | इसे ध्रतकुमारी एलोवेरा या ग्वारपाठा कहा जाता है | एलोवेरा में औषधीय गुण है जो हमें बीमारियों को खत्म करने में सहायता करता हैं | इस समय दवा और ब्यूटी उत्पादों के रूप में एलोवेरा का चलन बहुत बढ़ गया है लेकिन इसके औषधीय गुण बहुत पुराने हैं | औषधियों मैं इस संजीवनी कहा गया है | इसमें 18 धातु 15 एमिनो एसिड 12 विटामिन मौजूद होते हैं | यह खाने में बहुत पौष्टिक होता है | इसके गुणों का कहीं कोई अंत नहीं | डायबिटीज गर्भाशय के रोग बवासीर जोड़ों का दर्द पेट की समस्या आंखों के काले घेरे धूप में झुलसी त्वचा झुर्रियां चेहरे के दाग धब्बे फटी एड़िया बाल आदि के लिए बहुत उपयोगी है |
2) वजन कम करने के लिए एलोवेरा
बाहर का खाना या सही ढंग से शारीरिक क्रिया ना करने से वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है | इसे रोकने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन करें यह शरीर में फैट को कुछ हद तक कम कर सकता है |
3) कब्ज के लिए एलोवेरा
एक प्राकृतिक तरीका है जिससे हम कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं | कब्ज की स्थिति में एलोवेरा रस बहुत फायदेमंद होता है |
4) पाचन क्रिया के लिए एलोवेरा
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो एलोवेरा का सेवन करें | एलोवेरा जूस में लाइव लैक्सेटिव पाया जाता है | यह हमारे पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है | एलोवेरा हमारे पाचन तंत्र को भीतर से डिटॉक्स करता है | एलोवेरा एसिडिटी कब्ज और अल्सर में बहुत फायदेमंद होता है |
5) हमारे शरीर में सूजन अक्सर ऑक्सीडेटिव नुकसान की वजह से होती है | फ्री रेडिकल हमारी बॉडी सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं | एलोवेरा का रस पीने से शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में सहायता मिलती है | सिर्फ 2 हफ्ते अगर आप नियमित रूप से एलोवेरा का जूस पीते हैं तो सूजन में बहुत लाभ मिलता है |
6) मानसिक स्वास्थ्य के लिए एलोवेरा
हमारे देश में हर दूसरे शख्स टेंशन डिप्रेशन से जूझ रहा है | ऐसे में एलोवेरा को अपने भोजन में शामिल करें जिससे मेमोरी में सुधार होगा एलोवेरा में सैक्रिडम होता है | जिससे दिमाग का बहुत आराम मिलता है |
7) रक्त के लिए एलोवेरा
शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं की कमी के कारण लोग एनीमिया का शिकार हो जाते हैं | एक गिलास एलोवेरा का जूस आप को इस समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है | खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करने से लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है और एनीमिया की समस्या दूर होती है |
8) एलोवेरा में विटामिन A विटामिन B और विटामिन C होता है | जो हमारे बालों के लिए बहुत अच्छा होता है | साथ ही डैंड्रफ से भी निजात दिलाता है | एलोवेरा स्कैल्प को साफ करता है और ब्लड सरकुलेशन को भी बढ़ाता है |
9) यदि आप रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी स्किन साफ और ठंडी रहती है | एलोवेरा को नेचुरल क्लींजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं | मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा जेल बहुत अच्छा होता है | इसमें एंटी एजिंग गुण है और एंटी ऑक्सीडेंट भी जो चेहरे से झुर्रियों को हटाने में मदद करता है | एलोवेरा जेल से आपकी त्वचा जवान और खूबसूरत बनी रहती है |
कोई भी समस्या के लिए संपर्क करें
Neetu Sharma
Mobile No. 9929721941
G.Mail. [email protected]